झांसी। ज्वाइंट फोरम फाॅर रेस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम/ नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेंस/नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के आव्हान पर नेशनल पेंशन सिस्टम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली करने की मांग को लेकर संघ के मंडल कार्यालय, शुक्ल सदन झांसी के निकट 8 जनवरी से क्रमिक भूख हड़ताल (12-12 घंटे) शुरू कर दी गई है। यह 11 जनवरी तक लगातार चलेगी।

प्रथम दिन का प्रारंभ मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ,मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल,कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह,सहायक मंडल सचिव महेंद्र सेन, मोहम्मद उमर खान, मंडल उपाध्यक्ष जिंसी मैथ्यू ने प्रशासनिक लेखा शाखा, मुख्य शाखा एवं ललितपुर शाखा के भूख हड़ताल में शामिल युवाओं को माला पहनाकर किया |
इस अवसर पर दीपक शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, राजकुमार तोमर, हर्षवर्धन सिंह, संतोष तिवारी, सुनीता झा, आरती तमोरी, छवि साहू, शाइमा, संजीव नायक, कामता प्रसाद साहू, अरुण गुप्ता, एन के जैन, आई के पाण्डेय, आशीष कनौजिया, सलमान खान, कालूराम कुशवाहा, अभिषेक साहू, प्रशांत नामदेव, पप्पू योगी, अरुण त्रिवेदी, अतुल साहू, नितिन शर्मा, प्रेमचंद मीना, जितेन्द्र करौसिया, हरभजन, इंद्र विजय सिंह, प्रमोद कुमार, घनश्याम श्रीवास ने नेशनल पेंशन स्कीम को निरस्त करने के लिए अपने विचार रखे एवं लोगों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए जागरूक होने का आव्हान किया |