झांसी। नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन EMS-1 -& EMS-2 कारखाना/स्टोर शाखा के दूसरे दिन की क्रमिक भूख हडताल में सैंकडों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया OPS बहाली हेतु AIRF के आव्हान पर जो क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है उसमे कर्मचारियों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है।
इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष काॅ. पाल सिंह नें संगठन के द्वारा किये गये कर्मचारी हितैषी कार्यो को युवा साथियों के बीच रखनें एवं युवा साथियों में जोष भरनें का काम किया। पूर्व संयुक्त सचिव काॅ. मन्नू खान जी नें पुरानी पेंशन लागू किये जानें के सम्बंध में अपने वक्तव्य में कहा संघर्ष से ही इसे पाया जा सकता है, क्योंकि सरकार की नियत नहीं है कि वह OPS दे ,OPS देश के सभी सराकारी कर्मचारियों की आवश्यकता है है, इसे मिलना चाहिये। पूर्व मुख्यालय मण्डल उपाध्यक्ष काॅ. रामनरेष यादव जी नें OPS बहाली के लिये युवा साथियों में जोश भरनें का काम किया।
वर्तमान मुख्यालय मण्डल सचिव काॅ. आफाक अहमद जी नें सभी पूर्व काॅ. पाल सिंह, मन्नु खान, रामनरेश यादव आदि का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शाखा उपाध्यक्ष अनिरूद्व सिंह, सहायक सचिव राजेश कुमार खरे, उपाध्यक्ष संजीव परिहार, EMS-2 दिलीप राठौर, भवानी, नरेन्द्र कुमार मीना, अरविन्द कुमार, पर्वत वर्मा, मनोज मीना, त्रिलोक सिंह दानोे, गोकुल सिंह जनौटी, संजीव सिंह तोमर, रामकुमार विश्वकर्मा , हेमन्त अहिरवार, विजय कुमार, याकूब आदि उपस्थित रहे। अंत में के.मुरलीधर अय्यर शाखा सचिव कारखाना शाखा, झाँसी ने आभार व्यक्त किया।