उप्र सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक प्याल ने मुख्य मंत्री की घोषणा का स्वागत किया 

झांसी । उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ, जिला शाखा झांसी की बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि उत्कृष्ठ सफाई कार्य जहाँ एक ओर स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाता है, वहीं दूसरी ओर मानवता एवं प्राणी जगत की सच्ची सेवा है, उक्त कार्य करके सफाई कर्मी अपने क्षेत्र में जन सामान्य की प्रशंसा, सराहना एवं सदभावना का पात्र बनता है, वही दूसरी ओर अपने सेवा योजन संस्थान से गौरवान्वित होकर जिला, प्रदेश एंव राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होकर अपने नगर, जिला को भी अलंकृत कराकर स्वयं तथा समाज को सम्मानित कराता है।

उक्त विचार आज उत्कृष्ठ सफाई कार्य करने पर केन्द्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में सम्मान प्राप्त कर लौटे झांसी के दस महिला-पुरुष सफाई कर्मी गणों से वार्ता उपरांत जिलाध्यक्ष ने व्यक्त किये। मुख्य संरक्षक वालकृष्ण गांचले, संरक्षक अरूण द्विवेदी (पूर्व पार्षद) ने नई दिल्ली से नगर निगम झांसी को सम्मान दिलाते हुये सफाई कर्मियों पुष्पा पत्नी लखन, ज्योति पत्नी जितेन्द्र, ममता पत्नी मनोज पेंटर, शशी पत्नी वीरेन्द्र, अनीता पत्नी प्रताप सिंह, रंजीता पत्नी जितेन्द्र, उषा पत्नी कमल किशोर, संतोषी पत्नी वलवीर, हेमलता पत्नी ज्ञानसिंह, रानी पत्नी विजय को शुभकामनायें आर्शीवाद दिया।

अध्यक्ष ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को सफाई कर्मी गणों को दस लाख बीमा कवर करने एवं अन्य सुख सुविधाओं की घोषणा किये जाने पर अति प्रसन्नता- हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उ० प्र० सरकार एवं मुख्यमंत्री को कोटिशः धन्यवाद -आभार पत्र प्रेषित किया जायेगा। अभी कुछ मांगे और लम्बित है, उनके प्रति भी शीघ्र ही घोषणा होने की सदभावना व्यक्त करते हुये आशा बनी है।
बैठक में सर्व श्री सुभाष माते, सुरेश ठेकेदार, कैलाश चन्द्र जयमाई, कुलदीप पहलवान, नरेश डागौर, रामजीसरन करौसिया, बग्गन, नीलेश करौसिया, रवि खरारे, रवि पवार, कुन्दन गांचले, मनोज पहलवान, मोहन उर्फ वोरा, सियाशरन दवोईया, हरिशचन्द्र कंजरया, रवि रहे। ड्रेसर, ओमप्रकाश बडे, कैलाश सोनू सारवान, कपिल राय सरदार, जीतू कंजरया, प्रमोद प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित रहें । संचालन नवल किशोर प्याल ने किया। अंत में आभार राजेश हवलदार ने व्यक्त किया।