झांसी। मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। रेल संचालन के दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता, सजगता एवं तत्परता से संभावित अनियमितताओं को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन संभव हो सका। कर्मचारियों के इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का विवरण निम्नानुसार है —
1.श्री मेघराज मीणा – उप स्टेशन प्रबंधक / मोहासा
2.श्री जुबैर यूसुफ़ – ट्रेन मैनेजर / बाँदा
3.श्री अमित नायक – गार्ड सुपरवाइजर / झाँसी
4.श्री हरनाम सिंह – कांटेवाल/ पारीछा
5.श्री अभिनन्दन केसरवानी – कांटेवाल/ महोबा
6.श्री राजेंद्र कुमार – कांटेवाल/ धौर्रा
मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक / परिचालन नन्दीश शुक्ल , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक उर्वशी कुमारी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।














