झांसी। जिले के उल्दन थाना परिसर में बने मंदिर में पुलिस द्वारा कराई गई देवर-भाभी की शादी चर्चाओं में है।

झांसी में उल्दन थानान्तर्गत ग्राम धवारी निवासी संगीता की शादी करीब 5 साल पहले पलरा के सचिन कुमार के साथ हुई थी। उसका एक बेटा भी है। बेटा होने के कुछ साल बाद उसके पति सचिन की मौत हो गई। जिसके बाद संगीता अपने बेटे के साथ अकेले रहने लगी। संगीता की आगे की जिंदगी सुखमय बनाने के लिए परिवार वालों ने उसे देवर सहवाग के साथ रहने के लिए तैयार कर लिया। कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक चला लेकिन किसी धीरे-धीरे उनमें बिगड़ने लगी। नाराज होकर संगीता अपने मायके में आकर रहने लगी।

परिजनों के साथ महिला ने थाने में शिकायत करते हुए पुरी आप बीती सुनाई। पुलिस ने महिला की कहानी सुनी और देवर को बुलाया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने संगीता और देवर सहवाग के बीच समझौता करा कर साथ रहने के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद थाने में बने मंदिर में दोनों की हिंदु रीति रिवाज से शादी कराई और फिर दोनों खुशी खुशी अपने घर चले गए। यह शादी अब चर्चा का विषय बन गई है।