झांसी। कर्मचारी हित निधि समिति, झांसी मंडल द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर सीनियर रेल संस्थान, झांसी में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 5 मार्च को कैरम एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता, 6 मार्च को 100 मीटर, 200 मीटर, कुर्सी दौड प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों (18 से 35 वर्ष एवं 36 वर्ष से अधिक) में किया गया ।

7 मार्च को रंगोली प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सभी प्रतियोगिताओं में विजेता महिला कर्मचारियों को महिला कल्याण संगठन, झांसी की उपाध्यक्षा अनीता मौर्या, सचिव मोनिका गोयल, कोषाध्यक्ष मुनश्री सैनी एवं आभा जैन अति० मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सुनीता तिग्गा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, सीमा तिवारी स्टेशन निदेशक द्वारा प्रमाण पत्र में उपहार प्रदान किये गये। इसके साथ ही मंडल के सभी विभागों की 20 महिला कर्मचारियों को उनके द्वारा वर्ष 2023-24 में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यकम का संचालन व आभार सहायक कार्मिक अधिकारी अरूण सिंह तोमर द्वारा किया गया।