– महिला मोर्चा प्रभारी सुनीता साहू को बनाया 

झांसी। झांसी साहू समाज की नई कार्यकारणी की घोषणा हेतु बैठक का आयोजन राम जानकी मन्दिर साहू समाज बड़े गांव गेट अंदर जिला अध्यक्ष एड सचिन साहू के नेतृव में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अमित साहू उपस्थित रहे।

इस दौरान सर्व सम्मति से समाज की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में अंकित साहू, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम पाल मोदी, ब्रज किशोर साहू, महेश साहू, धनी राम साहू, जिला उपाध्यक्ष अमित साहू बंटी, अनमोल साहू, मोहनी साहू, महेश साहू, विकास साहू, सतीश साहू, जिला मंत्री ऋषि साहू, प्रहलाद साहू, प्रभु दयाल साहू, सोहन लाल साहू, संगठन मंत्री दिपेश साहू, कोषाध्यक्ष एड अभिषेक साहू, कार्यकारणी सदस्य राजू साहू, संजू साहू, शरद साहू, मोनू साहू, संरक्षक मण्डल में राम किशोर साहू (क्षेत्रीय महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा), बाल स्वरूप साहू, अमित साहू ( जिला महामंत्री बीजेपी), इं रघुवीर साहू, आनंद साहू पूर्व पार्षद, महिला मोर्चा प्रभारी सुनीता साहू, मीडिया प्रभारी रानू साहू की घोषणा हुई। आभार राहुल साहू जिला महामंत्री ने व्यक्त किया।