झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुआई में अंग्रजों के दमनात्मक नमक कानून के खिलाफ 12 मार्च 1930 को शुरु की गई दांडी यात्रा के 95 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसियो ने रेलवे स्टेशन के पास दांडी पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व अन्य यात्रियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपने संबोधन में कहा कि दांडी यात्रा का उद्देश्य अंग्रजों के द्वारा लागू किये गये नमक कानून के विरुद्ध देश की आवाज को मुखर करना था । यह यात्रा देश की स्वतंत्रता के लिये मील का पत्थर साबित हुई। अन्य वक्ताओं ने बापू के सत्य और अहिंसा के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पी सी सी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव व बलवान सिंह यादव, अरविंद कुमार बब्लू, भरत राय, अफजाल हुसैन, जगमोहन मिश्रा, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा , सुरेन्द्र सिंह यादव , श्रीराम यादव, हुकुम श्रीवास,शैलेंद्र वर्मा शीलू, जाहिद अली, मंसूर अली, इरफान अहमद, प्रीति श्रीवास, विशाल वर्मा,हिमांशु बाजपेई , गौरव त्रिपाठी,पवन राज , कन्हैया अहिरवार आदि मौजूद रहें। संचालन शंभू सेन ने किया और अंत में आभार गौरव अग्रवाल ने व्यक्त किया।