भारतीय योग संस्थान, जिला झांसी की नई कार्यकारिणी का गठन

0
72

झांसी। भारतीय योग संस्थान, जिला झांसी (मध्य प्रांत) की नई कार्यकारिणी का गठन आज ग्वालियर से पधारे प्रांतीय प्रधान लक्ष्मण सिंह परिहार एवं प्रांतीय मंत्री बालकृष्ण अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं विपिन अग्रवाल के सानिध्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार त्रिवेदी को जिला प्रधान चुना गया। उन्होंने संजय तिवारी को जिला मंत्री तथा अनिल अग्रवाल को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया। कार्यकारिणी में आशुतोष तिवारी (जिला विस्तारक), पवन झा (मीडिया प्रभारी), ओ पी शर्मा, नीलम अग्रवाल, अनीता सोनी, सुनील अग्रवाल , प्रमोद गर्ग, राजीव शिवानी क़ो चुना गया | क्षेत्रीय प्रधान गिरीश श्रीवास्तव एवं अनिल सोनी, क्षेत्रिय मंत्री राजेश दूसेजा, भंवर सिंह को दायित्व सौंपा गया |

इससे पूर्व रानी लक्ष्मीबाई पार्क में सभी अतिथियों नें माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | इसके पश्चात सामूहिक योगाभ्यास के क्रम में आसन प्राणायाम एवं ध्यान करवाया गया | जिले के विभिन्न केंद्रों से आए साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रांतीय प्रधान लक्ष्मण सिंह परिहार ने योग के महत्व एवं भारतीय योग संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सप्त ऋषि मण्डल निर्माण, केन्द्रों की संख्या, त्रिमासिक पत्रिका योग मंजरी के प्रचार एवं प्रसार पर बल दिया | कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं नें बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई | कार्यक्रम में ग्वालियर से पधारे सुरेश सिंह तोमर नें विशेष सहयोग प्रदान किया | कार्यक्रम में शोभा भाटिया, हुकुम चंद्र जैन , रमाकांत तिवारी, अजीत जैन, निलय जैन, नारायण दास, राजीव गुप्ता,मुकेश राय, रतन कुशवाहा धर्मेंद्र गुप्ता,अवधेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता निर्भय अग्रवाल ,राजू रायकवार,हरी प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज, अजय साहू, मंगल सिंह कुशवाहा आदि योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here