महानगर महिला मंडल द्वारा होली कार्यक्रम

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महानगर व्यापार मंडल की सभी सदस्याएं अलग-अलग रंगों की साड़ियां पहन कर, मधु अग्रवाल तथा ममता अग्रवाल राधारानी के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में चंदन का टीका लगाकर और फूल बरसा कर सभी का स्वागत किया गया। सभी ने होली के मस्ती भरे गानों पर आधारित अंताक्षरी का मजा लिया। रामश्री बरसैंया, सोनिया दुबे,तथा ममता अग्रवाल ने कान्हा के भजन सुनाए।कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन वसुधा प्रेमानी तथा कार्यकारिणी सदस्य रश्मि महेंद्रू का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता वसुधा प्रेमानी पल्लवी चतुर्वेदी निधि नगरिया अलका मित्तल नेहा झा मधु अग्रवाल ममता अग्रवाल सोनिया दुबे प्रियंका सेठ रश्मि महेंद्रु रजनी सेठ राम श्री बरसैयां कल्पना सेठ प्रीति शर्मा सीमा तिवारी, रेनू शुक्ला सोनम गुप्ता अनीता वासुदेव इत्यादि शामिल हुए।

कार्यक्रम संयोजिका नेहा झा ने सभी को गुलाल भेंट किए तथा अंत में पल्लवी चतुर्वेदी तथा निधि नगरिया ने सभी का संयुक्त आभार व्यक्त किया।