झांसी।फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झाँसी द्वारा आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर वीमेन खो खो लीग का आज दूसरे दिन शुभारम्भ लक्ष्मण पुरस्कार एवं विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार विजेता रविकांत मिश्रा ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता हैप्पी चावला विशिष्ट डॉ सूरजपाल सिँह कसाना स्पोर्ट्स ऑफिसर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ब्रजेन्द्र यादव ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

मुख्य अतिथि रविकांत मिश्रा ने अपने उद्बोधन मे बताया की खो खो एक भारतीय संस्कृति का खेल हैं जिसे बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य हैं झाँसी का शानदार आयोजन को खेलो इंडिया अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग कर झाँसी मे आयोजन की सराहना कर रहा हैं।

आज का पहला मैच महाराष्ट्र बनाम विदर्भ के मध्य खेला गया जिसमे 44 अंको से महाराष्ट्र विजयी हुई दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के मध्य बीच खेला गया जिसमे उत्तर प्रदेश ने मध्य भारत को 42 अंको से मात दी तीसरा मैच महाराष्ट्र कोल्हापुर के मध्य खेला गया जिसमे महाराष्ट्र ने कोल्हापुर को बहुत ही बुरी तरह से 64 अंको से हराया चौथा मैच झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया जिसमे उत्तर प्रदेश ने झारखण्ड को 12 पॉइंट से हराया समाचार लिखें जाने तक झारखण्ड और चंडीगढ़ के मध्य मैच खेला जा रहा था।

अस्मिता खेलो इंडिया सीनियर वूमेन खो खो लीग
खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कुशल आयोजन के लिए लक्ष्मण एवार्डी रविकांत मिश्रा, खो खो लीग आयोजक सचिव रिंकू परिहार और डा सूरज पाल सिंह कसाना स्पोर्ट्स ऑफिसर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को बधाई दी और कहा की बुन्देलखण्ड क्षेत्र में खो खो खेल और खिलाड़ियों के विकास और उत्थान में भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ यह एक अभिनव प्रयास के रुप में जाना जाएगा। आयोजन अध्यक्ष हैपी चावला, संरक्षक रोहित पाण्डेय, ब्रजेंद्र यादव ने आयोजन में पधारे हुए सभी खिलाड़ियों और अधिकारियो का झांसी की वीर भूमि में स्वागत किया। इस मोके पर डॉ जीतेन्द्र सिद्धार्थ, धर्मेंद्र,स्वेता राय शिवानी राय गजेंद्र, अर्जुन अभय, अनुराग मलय नीलेश अजरुदीन गजेंद्र आकाश विकास आदि लोग उपस्थित रहें