– एडिशनल कमिश्नर को कराया कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत

झांसी। यू.पी. वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश झांसी जोन अध्यक्ष अंकुश त्रिपाठी एवं मंत्री अशोक कुमार राजपूत के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा झांसी के व्दि- वार्षिक अधिवेशन में निरंतर तीसरी बार अध्यक्ष के पद पर डॉ अनिल निरंजन, जिला मंत्री दिलीप कुमार चौरसिया व संगठन मंत्री कपिल पटेल, नरेंद्र वर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष (अमीन संघ) के पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में राज्य कर विभाग के प्रांगण में जोन के समस्त पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मानित करने वालों में अंकुश त्रिपाठी जोनल अध्यक्ष अशोक कुमार राजपूत जनरल मंत्री, शिशुपाल यादव जोनलाध्यक्ष-आशुलिपिक संघ, मोहम्मद असद, शरद कुमार प्रशासनिक अधिकारी, राजकुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह यादव जोनल संरक्षक, अभिषेक पटेल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जिला मंत्री, कमलेश शर्मा जिला अध्यक्ष अमीन संघ, राजीव कुमार जोशी, सौरभ गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, मोहम्मद अनीस, सचिन राज वर्मा, अजय गुप्ता, प्रमोद वर्मा, शाहिद खान आदि द्वारा सम्मानित किया गया ।

उक्त सम्मान कार्यक्रम के उपरांत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष डॉ अनिल निरंजन एवं जिला मंत्री दिलीप कुमार चौरसिया के सानिध्य में समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में राज्य कर विभागाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 1 झांसी जोन को एक सम्मान पत्र भेंट कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सूर्यांश कौशिक, करन रैकवार, सौरव खरे, जयप्रकाश बाजपेई, राजकुमार शर्मा, सुमित श्रीवास्तव,कुलदीप पाठक, हिरदेश वर्मा, मोहम्मद लाइक, आनंद सरसैया श्रीमती कुसुम, उमाशंकर खरे, शैलेंद्र शर्मा, रफीक अहमद, संतोष मिश्रा दिनेश साहू आदि उपस्थित रहे।