झांसी। जिले में सदर बाजार क्षेत्र में डेढ़ माह पहले जिस मकान को बेचा था उसी की जमीन पर विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

झांसी के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत भट्टागांव निवासी करीब 36 वर्षीय अमित अहिरवार पुत्र स्व. जगदीश जाल बनाने का काम करता था। करीब डेढ़ माह पहले उसने अपना मकान बेच दिया था। जिसे पड़ोस में रहने वाले उसे बेचने से मना कर रहे थे। इसके बाद भी उसने मकान बेच दिया था। खरीदने वाले ने मकान को तोड़कर दोबारा बनाने के लिए काम शुरु कर दिया।

बताया जा रहा है कि मकान बेचने के बाद से उसे धमकी दी जा रही थी। जिससे वह परेशान रहता है। आशंका है कि इसी से परेशान होकर उसने उसी जमीन पर जाकर बाउंड्री के पिलर के सरिए से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसे उसने बेचा था। वास्तविकता क्या है पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया है।