झांसी। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अठोंदना मार्ग पर नहर किनारे सूनसान में शीशम के पेड़ पर एक युवक की साड़ी लाश लटकते देख कर सनसनी फ़ैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जनपद झांसी में प्रेमनगर थानान्तर्गत अठोदना मार्ग पर थाने के पीछे गोली सरदार के प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को भी प्लाट मजदूर काम कर रहे थे। शाम को जब वहां काम करने गए मजदूर कार्य स्थल से कुछ दूर सूनसान में लघुशंका के लिए गए तभी उन्हें तीव्र बदबू महससू हुई। जिस उन्होंने बदबू का उदगम स्थल जानने के लिए जब इधर-उधर देखा तो वहां नहर किनारे लगे शीशम के पेड़ पर एक युवक की सड़ी-गली लाश नजर आई।

यह देख वह शोर मचाते हुए अपने साथियों के पास पहुंचा और पेड़ पर लटकते शव की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फारेसिंक टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद ऊंचाई अधिक होने के कारण जेसीबी को मंगाया गया। जेसीबी पर चढ़ कर दो लोगों ने पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

मृतक पीले रंग की शर्ट और काले रंग की जींज की पेंट पहने हुए हैं। मृतक एक हांथ में कड़ा भी पहने हुए थे। शव कई दिनों पुराना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने आत्महत्या की या हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।