झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में लोक सभा चुनाव के सम्बंध में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की बैठक पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी एवं पी सी सी सदस्य बलवान सिंह यादव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई और चुनाव के प्रबंधन हेतु उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 223 झांसी विधान सभा के प्रभारी के लिये पूर्व महापौर प्रत्याशी अरविंद बब्लू का नाम सर्व सम्मति से तय कर के भेजा गया। वार्डों में नियुक्त प्रभारियों को कार्यों की जिम्मेदारी सौपी गई ।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि लोक सभा चुनाव में झांसी- ललितपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन जनता के आशीर्वाद से विजय हासिल करेगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह 2009 का इतिहास दोहराने को आतुर है। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वार्ड प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहें। संचालन भरत राय ने किया और अंत में शफीक मकरानी ने आभार व्यक्त किया।