डीसीए जालौन के समर कैंप में खिलाड़ियों को मिले सफलता के गुर

0
18

एडिशनल एसपी डॉ. ईशान सोनी ने किया उत्साहवर्धन, कोच कपिल पांडे के अनुभवों से प्रेरित हुए प्रतिभागी

उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन (डीसीए) द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड, उरई में आयोजित क्रिकेट समर कैंप एवं कोचिंग वर्कशॉप 2026 में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कैंप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के प्रथम कोच कपिल पांडे ने खिलाड़ियों को फिटनेस, तकनीकी कौशल, अनुशासन और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) डॉ. ईशान सोनी ने कैंप में उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा कैंप की विशेषताओं और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने और अनुभवी प्रशिक्षकों से सीखने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलने तथा कैंप में सीखी गई तकनीकों को अपने खेल में अपनाने की अपील की।

डॉ. सोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के प्रथम कोच कपिल पांडे को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ जिले के खिलाड़ियों को मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा खिलाड़ियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डीसीए लगातार जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर आर आई लाइन पवन कुमार, यूपीसीए के निदेशक एवं डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू, सचिव विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन, कोच कमल सैनी, राजकुमार, आशीष कुमार, सागर यादव, ओमवीर, प्रशांत श्रीवास्तव,ग्राउंड्समैन रिक्की सिंह सहित डीसीए जालौन के सभी पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण, फिटनेस और आधुनिक क्रिकेट तकनीकों का महत्व बताते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here