झांसी। श्री सरस्वती का काव्य कला संगम प्रेमनगर नगरा द्वारा वरिष्ठ कवि नेमीचंदजैन के मार्गदर्शन में साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ० विजय प्रकाश सैनी एवं श्यामशरण नायक सत्य को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित कियाl समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ० रामशंकर भारती ने साहित्य के महत्व को निरूपित किया। श्री नेमीचंद जैन ने तीनों साहित्यकारों की साहित्यिक सेवाओं का काव्यमय उल्लेख किया।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ०एसपी शर्मा, विशिष्ट अतिथि निहाल चंद्र शिवहरे व विजय प्रकाश सेनी मंचस्थ रहे। इस मौके पर साकेत सुमन चतुर्वेदी, प्रताप नारायण दुबे, दिनेश कुमार शर्मा, ग्याप्रसाद वर्मा, बृह्मादीन बंधु, कामता प्रसाद, के.एन.मालवीय, रमा शुक्ला आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। गोष्ठी का संचालन कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव सखा ने किया।