झांसी। बबीना विधान सभा से बहुजन समाज पार्टी में लोधी समाज के बड़े नेता दशरथ सिंह ने मोदी व योगी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके भाजपा में जाने से लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

शनिवार को भाजपा के झांसी महानगर अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार ने दशरथ सिंह को कानपुर में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कराई है। गौरतलब है कि दशरथ सिंह राजपूत ने बहुजन समाज पार्टी से 1994 से अब तक बसपा में रहे। 2022 में बबीना से बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें 1500 वोट मिले थे। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा की सेवा करना चाहते है। अबकी बार 400 पार सीट दिलाकर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की कमान नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपना चाहते हैं। योगी मोदी की योजनाओं परियोजनाओं को लेकर आमजन में जाकर भाजपा को जीत दिलाएंगे। दशरथ के भाजपा में आने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ रही है। लोकसभा के चुनाव के समय दशरथ राजपत का बसपा छोड़ कर लोकसभा के चुनाव के समय दशरथ राजपूत का भाजपा में जाने से लोधी वोटों का भारी नुकसान बसपा को होने की संभावना है वहीं भाजपा को काफी फायदा मंद साबित होगा।