झांसी। बाबा साहब भीमराव रामजी आंबेडकर के 133 में जन्म दिवस पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करके, पुष्प एवं मिष्ठान वितरण करके जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू राम सहाय कारखाना मंडल अध्यक्ष ने की। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र प्रमुख सी के चतुर्वेदी एवं UMRKS के महामंत्री हेमंत विश्वकर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस दौरान सभी अतिथियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनकी शिक्षाओं को जीवन में धारण करने का अनुरोध किया। वक्ताओं के संबोधन उपरांत कारखाना मंडल की नई शाखा संख्या-1 का गठन किया गया। जिसका कार्य क्षेत्र कारखाना के WR-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, एयर ब्रेक लैब, स्ट्रिपिंग, पैनल प्लेट, ट्रॉली, वेल्डिंग, व्हील शॉप, मशीन शॉप, टूल रूम शॉप रहेगा। शाखा में शाखा अध्यक्ष मोहम्मद निसार खान, कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रामहेत मीणा, सहायक सचिव मुकेश कुमार बेरवा, जितेंद्र साहू, अरविंद कुमार, संगठन मंत्री कपिल शिवहरे, कार्य समिति सदस्य सुरेश चंद्र मीणा, वेद प्रकाश पांडे, लल्लू राम मीणा, अनुराग सहगल, देशबंधु पाठक, राकेश कुमार को चयनित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों के अतिरिक्त ए.के.शुक्ला मंडल मंत्री झांसी, आर. के.ठकुरानी मंडल संगठन मंत्री, संजीव वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, यक्षेश कुमार, पंकज देवधर, कपीस सिंह, विवेक कुणाल, मोहित रायकवार, प्रदीप राय, पूजेंद्र नामदेव, सोनू सेन इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन कारखाना मंडल मंत्री दया निधि मिश्रा जी ने किया।