झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा आंतिया ताल स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, महाआरती, 7 मन लड्डू, खिचड़ी, खीर, हलवा, चना प्रसाद का वितरण किया गया।

रेलवे पेंशनर ऑफिस में सुंदरकांड पाठ, गायत्री यज्ञ तत्पश्चाप भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ागांव में नहर सरकार हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा ने संपूर्ण बड़ागांव नगर का भ्रमण किया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर बड़ागांव थाना पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया, अर्पित शर्मा, राहुल गोस्वामी, दीपक वर्मा, चंचल मिश्रा, राजा पहलवान, मलकीत, पीयूष, हर्ष, नीरज कुशवाहा, नेहाल कुशवाहा, मृदुल झा, अभिषेक, रेलवे पेंशनर्स के महेंद्र सहरिया, अशोक ठुकराल, दिनेश तिवारी, हरिराम कोस्टा आदि उपस्थित रहे।