झांसी । गिरीश कंचन द्वारा सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया गया है l
श्री कंचन झांसी मंडल आने से पहले उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मुख्यालय में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे। श्री कंचन IRTS- 2011 बैच के अधिकारी हैं | उन्होंने इसके पहले भी झांसी मंडल के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी हैं जिसमें मंडल परिचालन प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदि सम्मिलित हैं | इनकी प्रथम पोस्टिंग प्रयागराज मंडल में हुई थी | श्री कंचन ने बताया कि उनका ध्येय सदा से संरक्षित सञ्चालन एवं दुर्घटना रहित मंडल का रहा है, इसी ध्येय एवं अनुशासन के साथ मंडल के कार्य निष्पादित किये जायेंगे |