झांसी। जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में झांसी कानपुर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटनाक्रम से ट्राली सवार किसान की मौत हो गई जबकि चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

जिले के एरच थानान्तर्गत ग्राम बेंदा सरवई में निवासी किसान लगभग 45 वर्षीय हुकुम सिंह विगत दिवस ट्रैक्टर ट्रॉली से मूंगफली बेचने के लिए झांसी आया हुआ था। ट्रैक्टर को प्रकाश चला रहा था। मूंगफली बेचकर जब वह दोनों वापस घर लौट रहे थे तभी चिरगांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटनाक्रम से ट्रैक्टर ट्राली क्षतिग्रस्त व दोनों गंभीर हो गए। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने हुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रकाश गम्भीर रुप से घायल है।