झांसी। शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर को होने वाले पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सामाजिक न्याय आंदोलन की तैयारी को लेकर बैठक हुई।

इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सामाजिक न्याय आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे हैं। सम्मेलन में सामाजिक न्याय के लोगों को जोड़ना है, प्रदेश महासचिव राहुल रिछरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए संघर्ष करती रही है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष थी कन्हैया लाल यादव ने होने वाले सम्मेलन की तैयारी के बारे में कांग्रेस जनों को अवगत कराया।

अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि झांसी शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता उक्त सम्मेलन के लिए की तैयारी के लिए जी जान से जुड़ जाएं व शहर की तमाम क्षेत्रो से पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मेलन में सम्मिलित करें।

उक्त अवसर पर अन्य दलों के तमाम लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें सर्व श्री रवि शंकर शर्मा मोनू शर्मा अमित कुशवाहा रोहित यादव हरचरण कुशवाहा राजेंद्र कुमार श्रीवास राम जी शरण सत्यम श्रीवास राजेश वर्मा सहित अनेको युवा शामिल रहे उक्त लोगों को शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

उक्त बैठक में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव, जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह यादव सफीक अहमद मुन्ना अफजल हुसैन हरिओम श्रीवास सोहन तिवारी अशोक कंसोरिया दिनेश वर्मा श्रीमती पार्वती चौधरी अनिल रिछारिया शैलेश चतुर्वेदी अशोक कौशल इमरान खान गौरव त्रिपाठी रघुवर दयाल सरसैया रोब्स खान कोमल प्रजापति आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन राजकुमार सेन ने व आभार राजकुमार फौजी ने
व्यक्त किया ।