Oplus_131072

झांसी। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जाहिर की जा रही कि उसका शव यहां फैंका गया है।

जिले के बड़ागांव के ग्राम कदौरा में गुरुवार सुबह सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने युवक के शव को पड़ा देखा तो सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की किंतु खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष, लम्बाई – करीब 5.10 फीट, रंग- गेहुँआ, पहनावा – मृतक के शव पर नेवी ब्लू रंग की हाफ टी शर्ट तथा सफेद रंग का पैन्ट जो कि से घुटनों तक है पहना है, ब्राऊन रंग अन्डर वीयर पहने है।

बड़ागांव थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त युवक का शव यहां किसी ने फेंक दिया है, मृतक के शरीर पर कोई ज्यादा चोटों के निशान नही लेकिन इसके पेट पर चोटों के निशान है। पुलिस का कहना है कि उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस घटना का कारण का पता कर रही है।