नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा रहे युवक को पकड़ कर धुनाई 

0
208

झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत चित्रा चौराहा से रेलवे स्टेशन रोड पर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक नशेड़ी टाइप का युवक कथित रूप से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। लोगों को मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवक को थाने ले जाकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा नाबालिग लड़की और उसके परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here