झांसी | भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में झांसी में युवा मोर्चा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां के रूप में मानता है! युवाओं में आज जोश है युवा नया भारत को देखना चाहता है अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा और आज कमल खिल गया है! उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले अन्य दलों की सरकार में रोज आतंकवाद की घटनाएं घटती थी लेकिन अब आतंकी डरते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवा मोर्चा की कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर लगता है हम इस बार प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं और झांसी से अनुराग शर्मा प्रचंड बहुमत से विजय होंगे!

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा आज युवाओं का जोश देखकर लगता है भारतीय जनता पार्टी का एक-एक सिपाही देश के लिए समर्पित है इतनी अपार जन समूह को देखकर लगता है भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है साथ यह भी लगता है हम प्रचंड बहुमत से जीतने जा रहे हैं आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया और युवा मोर्चा ने बृहद माला पहनकर उनका स्वागत किया

इस अवसर पर मंचासीन रहे लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, विधायक रवि शर्मा, एमएलसी बाबूलाल तिवारी ,एमएलसी रमा निरंजन ,महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ,अमित सिंह जादौन ,न्यू वर्तमान जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा ,प्रदीप सरावगी, ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा ,शिवबीर सिंह भदोरिया ,मनोज राजपूत ,रामनरेश तिवारी ,हरगोविंद कुशवाहा ,जगदीश तिवारी ,गौरव गौतम , शशांक गुरु नानी ,दिगंत चतुर्वेदी ,निशांत शुक्ला ,सलिल तिवारी ,आंचल सरावगी ! कार्यक्रम का संचालन व आभार जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित सिंह जादौन ने किया !