Oplus_0

कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की गाडी संख्या 12715 नांदेड-अमृतसर एक्सप्रेस (यात्रा आरम्भ तिथि-19.05.24) का सञ्चालन अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जा रहा है | इसी क्रम में पैरिंग रेक की उपलब्धता ना हो पाने के कारण गाडी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड (यात्रा आरम्भ तिथि-21.05.24) का सञ्चालन रद्द किया जा रहा है |

किसान आन्दोलन के चलते निम्नलिखित गाड़ियों का सञ्चालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है |
• गाडी संख्या 12919 डॉ अम्बेडकरनगर-श्रीवैश्नोदेवी धाम कटरा एक्सप्रेस (यात्रा आरम्भ तिथि-19/20/21.05.24) का सञ्चालन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर जाखल –धुरी-लुधियाना होकर किया जायेगा |
• गाडी संख्या 12920 श्रीवैश्नोदेवी धाम कटरा -डॉ अम्बेडकरनगर एक्सप्रेस (यात्रा आरम्भ तिथि-20/21/22.05.24) का सञ्चालन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर लुधियाना –धुरी- जाखल होकर किया जायेगा |
• गाडी संख्या 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (यात्रा आरम्भ तिथि-20.05.24) का सञ्चालन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर अम्बाला-चंडीगढ़-सनेह्वाल होकर किया जायेगा |