1.75 करोड़ कीमत के गांजा की खेप से लदे ट्रक को पकड़ा, पायलट कार बरामद
झांसी। अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को एएनटीएफ और रक्सा थाना पुलिस ने थाना रक्सा क्षेत्र में सिजवाहा तिराहा (ललितपुर मार्ग एनएच 44) से चैकिंग के दौरान ट्रक में अगरबत्ती में छिपा कर ले जाई जा रहे 1.75 करोड़ रुपये कीमत के 350 किलो गांजा की खेप को बरामद कर लिया। इसके साथ तस्करों की वह कार भी बरामद कर ली जिसका उपयोग गांजा लदे ट्रक के पायलट के रूप में किया जाता था। यह खेप उड़ीसा से झांसी के रास्ते मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी ले जाई जा रही थी।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में 14 जून को थाना रक्सा पुलिस व थाना एएनटीएफ झाँसी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान थाना रक्सा क्षेत्र में सिजवाहा तिराहा (ललितपुर मार्ग एनएच 44) से एक
4 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के नाम मुन्ना लाल झा पुत्र सालिकराम झा निवासी आगर मोहल्ला ग्राम मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी म०प्र०, बालगोविन्द ओझा पुत्र ओम प्रकाश ओझा निवासी शिव कालोनी पिन्टो पार्क थाना गोले का मन्दिर जिला ग्वालियर म०प्र०, संजय अग्रवाल पुत्र प्रेमचन्द अग्रवाल निवासी गुरुद्वारे के सामने दीक्षित कालोनी, ग्राम व थाना मोहाना जिला ग्वालियर म०प्र०, संजय गौर पुत्र स्व० रामसिंह गौर निवासी ग्राम व थाना मोहाना जिला ग्वालियर म०प्र० है। सिजवाहा तिराहे ललितपुर मार्ग एनएच 44 से वाहनो में 350 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ गांजा, परिवहन कर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मुन्ना व बालगोविन्द द्वारा बताया गया कि वह लोग लम्बे समय से गांजा तस्करी का काम करते चले आ रहे है लेकिन अभी तक पकड़े नही गये थे। इस बार भी वह लोग ने उड़ीसा जाकर वहाँ पर थोक के भाव सस्ते दाम पर गांजा खरीदा जिसे ट्रक नंबर यूपी 80 ईटी-0669 में रख कर और उसके आगे अपनी कार नंबर एमपी 33 सी 4935 से निगरानी करते हुए उड़ीसा से उत्तर प्रदेश मे दाखिल हुये। वह लोग गांजे को उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के जिलों मे मंहगे दर पर बेच कर अच्छा मुनाफा कमाते हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीमः थाना रक्सा थानाध्यक्ष डा० उदय प्रताप सिंह, उ0नि0 अंकुश चौहान, रि0का0 विशाल यादव, का0 सुयश दीक्षित, एएनटीएफ टीम झाँसी प्रभारी उ0नि0 चन्दन पाण्डेय थाना एएनटीएफ, उ0नि0 मनीष कुमार, हे0का0 संजय सिंह, का0 गजेन्द्र सिंह, विमल कुमार, चालक हे0का0 अनूप कुमार, हे0का0 रामनरेश सिंह, का0 प्रदीप कुमार शामिल रहे।एसएसपी ने बताया कि इस सराहनीय कार्य के लिए उक्त टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।














