झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन कार्यालय में बांदा सचिव पीके सिंह की सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह किया गया। पी के सिंह ने जीवन में सुख 36 साल की समर्पित सेवा के बाद, उन्होंने सेवानिवृत्त होने और अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया है।

इस अवसर पर मंडल सचिव अमर सिंह यादव ने पीके सिंह को उनके आगामी जीवन में समृद्धि के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका जुनून के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा रही है। विदाई समारोह में डी के खरे (मंडल अध्यक्ष), केंदीय सहा सचिव अजय सिंह यादव, हुकुम सिंह चौहान (केंदीय उपाध्यक्ष), निर्मल सिंह संधू (संयुक्त सचिव), सुनील पाल (मंडल उपाध्यक्ष), राजेश नामदेव (मंडल उपाध्यक्ष), अनिरुद्ध यादव (मंडल उपाध्यक्ष), शाखा सचिव जय सिंह यादव, दीपक शिंदे, संजीव कुमार द्ववेदी, राजेंद्र यादव, रोहित शर्मा, बृजमोहन शाखा अध्यक्ष संजीवन राय, लालता प्रसाद साहू, राम प्रकाश (ECC सोसाइटी डायरेक्टर), जितेंद्र खरे, वीरेंद्र चतुर्वेदी, केशव कुमार, मान सिंह मीना, नितिन गुप्ता, जसवंत कुमार, दिनेश कुमार, अचल राज, राजकुमार, मोहित सोनी आदि मौजूद रहे। संचालन जसवंत सिंह (मंडल कोषाध्यक्ष) ने किया।