झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। मृतकों में पति पत्नी और उनके बेटा है। घटना का कारण आपसी कलह बताया जा। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना कोतवाली क्षेत्र के दतिया गेट बाहर पठौरिया निवासी नीलेश साहू आटो चालक था। उसका पत्नी प्रियंका साहू से आए दिन विवाद होता था। गृहक्लेश से परेशान होकर चलते प्रियंका अपने मासूम बच्चे हिमांशु (4 वर्ष) के साथ प्रेमनगर क्षेत्र में थाने के नजदीक मायके में रहती थी। प्रियंका की मां ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके यहां एक कार्यक्रम था। जिसमे निलेश भी शामिल होने आया था और तभी से वह उन्ही के घर रुका था।

उन्होंने बताया कि आज बल्लमपुर में रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम था। इसमें वह और उसका परिवार शामिल होने गए थे। घर पर प्रियंका उसका पति निलेश और मासूम बच्चा हिमांशु मौजूद थे। देर रात उन्हे सूचना मिली कि तीनो के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। इस सूचना पर परिजन वहां पहुंच गए। एक साथ तीन लोगों के कमरे के अंदर फंदे पर शव लटकने की सूचना पर भारी पुलिस बल और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। तीनों शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

घटना स्थल की स्थिति से सामूहिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक प्रियंका की मां का आरोप है कि निलेश आए दिन उसकी लड़की से कलेश करता था। इससे वह परेशान होकर मायके आ गई थी। निलेश ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और क्लेश करने यहां भी आ गया। उसने ही उसकी बेटी और नाती को फांसी के फंदे पर लटका कर खुद भी फांसी लगा ली। एक साथ तीन मौतों से इलाके में सनसनी फैली हुई है।