झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर विशेष तौर पर वृक्षारोपण तथा जल संरक्षण पर चर्चा की और अपने अपने विचार रखे। अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि इस जून माह में हुई अत्यधिक गर्मी और अगले माह तक शुरू होने वाली हल्की-फुल्की बारिश की चर्चा करते हुए महिला महानगर व्यापार मंडल की ओर से जुलाई माह में एक सैकड़ा पौधे रोपित करने का संकल्प दिलवाया। साथ ही जल संरक्षण के लिए सबसे पहली शुरुआत अपने-अपने घरों से करने का आह्वान किया। सभी सदस्य अपने-अपने घरों में तथा आसपास भी पानी के सही इस्तेमाल पर फोकस करेंगे और कहीं पर भी पानी के फिजूल खर्च को रोकेंगे।

कार्यक्रम में सभी सदस्य गोवा थीम परिधान में शामिल हुये। इस अवसर पर रजनी गुप्ता, वसुधा प्रेमानी, पल्लवी चतुर्वेदी, सीमा तिवारी, सोनम गुप्ता, रेनू शुक्ला, अलका मित्तल, प्रियंका सेठ, रश्मि महेंद्रु, रजनी सेठ, नेहा झा, ममता अग्रवाल, सोनिया मिश्रा, विनीता नगरिया, निधि नगरिया तथा कल्पना सेठ इत्यादि उपस्थित रहे।