झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री व इंडिया गठबंधन के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुये प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि लोक सभा चुनाव में जनता ने इंडिया गठबंधन को भरपूर साथ दिया है। जनता के स्नेह का पूरा सम्मान रखते हुये हर मोर्चे पर संघर्ष किया जायेगा।

बैठक में प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 11 से 15 जून तक प्रत्येक विधानसभा में मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिये यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। जिसका शुभारम्भ 11जून को 223 झांसी विधान सभा में सुबह 9:30 बजे कचहरी चौराहा से किया जायेगा। इसी क्रम में 12 को बबीना, 13 को मऊरानीपुर, 14 को महरौनी व 15 को ललितपुर में धन्यवाद यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें कांग्रेस की ओर से लोगों को धन्यवाद दिया जायेगा।

बैठक में पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन , रघुराज शर्मा, पी सी सी सदस्य बलवान सिंह यादव, अरविन्द कुमार बब्लू,भरत राय, पार्षद शफीक मकरानी,शंभू सेन, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ,रवि दुबे, शिरोमणी जैन,प्रिंस कटियार, राजकुमार सेन, हरिओम श्रीवास, फैसल हुसैन, अनिल रिछारिया,गौरव जैन, अशोक कन्सौरिया, शाहरुख खान, केतन जैन, रईस खान,प्रीति श्रीवास,सन्तोष द्विवेदी,वसीमउद्दीन , इमरान खान, शैलेंद्र वर्मा शीलू, पवन राज वर्मा, जीतू राजा, गौरव त्रिपाठी, मयंक शर्मा,उमा चरण वर्मा, देवेन्द्र यादव, रामशंकर यादव, प्रशांत वर्मा, आफताब खान व रोवेश खान आदि मौजूद रहे। संचालन अमीर चंद आर्य ने और आभार शफीक अहमद मुन्ना ने व्यक्त किया।