झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडिया गठबंधन के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में धन्यवाद यात्रा दूसरे दिन बबीना विधानसभा में निकाली गई। यात्रा के माध्यम से मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

धन्यवाद यात्रा बबीना विधानसभा के चिरगांव से प्रारंभ हुई। यात्रा चिरगांव से पारीछा, बड़ागांव, रक्सा, राजापुर, वेदोरा, खजुराहा खुर्द, खजुराहा बुजुर्ग, सिमरावारी आरा मशीन होते हुए बबीना पहुंची। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने लोकसभा में प्राप्त हुए मत के सापेक्ष जनता का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन हमेशा जनता के समस्याओं के लिए संघर्ष करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि झांसी लोकसभा के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में मेरे पक्ष में मतदान किया जिसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा और उनकी समस्याओं के लिए लड़ता रहूंगा। देश की जनता ने देश की नकारा व झूठी एवं युवा, कर्मचारी, मजदूर, किसान और महिला विरोधी सरकार के विरोध में मतदान किया है।

प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि देश की जनता ने उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी को नकारा है। जनता ने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को जड़ से मिटाने के लिए मतदान किया है। जनता कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को आशा भरी नजरों से देख रही है इंडिया गठबंधन जनता की उम्मीद पर हमेशा खरा उतरेगा और उनकी समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करेगा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, बलवान सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के उपाध्यक्ष रघुराज शर्मा, डॉ रघुवीर चौधरी, राजपाल सिंह बुंदेला, भरत राय, चंदा भाई, गौरव जैन, महेश शंकर, शशिकांत राजपूत घनश्याम दास झा, लक्ष्मीनारायण पाठक महेंद्र प्रताप सिंह परमार, प्रिंस कटियार, प्रीति श्रीवास, मनोज तिवारी, नीरज कुशवाहा, अनिल रिछारिया अखलाक मकरानी, विनय उपाध्याय, शफीक अहमद मुन्ना, हरिओम श्रीवास आदि ने अपने विचार व्यक्त कर जनता का धन्यवाद किया।
13 जून को मऊरानीपुर विधान सभा में धन्यवाद यात्रा निकाली जायेगी जो कि सुबह 9 : 30 बजे सकरार से शुरु होकर बंगरा, कटेरा, पडरा, रानीपुर, मऊ रानीपुर, धमना,गड़वा, रेवन, पंडवाहा, टोड़ी फतेहपुर से होती हुई टहरौली मे संपन्न होगी। संचालन बबीना विधानसभा प्रभारी बलवान सिंह यादव ने किया।