Oplus_0

झांसी। आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झांसी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में झांसी जनपद के बड़ागांव निवासी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की छात्रा संजना कुशवाहा द्वारा छात्रवृत्ति न मिलने के कारण आत्महत्या किए जाने के संदर्भ में एक ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी को सौंपा।

उपरोक्त ज्ञापन जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की BPES की छात्रा ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, परंतु समाज कल्याण विभाग और सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण छात्रा को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी। जिसे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।

इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने कहा कि छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिस कारण संजना को छात्रवृत्ति की आवश्यकता पड़ी। परंतु सरकारी सिस्टम में कमजोरी और अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक जरूरतमंद गरीब छात्रा को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी। इसमें दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने कहा कि इस घटना से संजना के परिवार ने ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश ने एक होनहार प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी खो दिया है। जिसकी पूर्ति करना किसी के लिए भी संभव नहीं है।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने कहा कि संजना कुशवाहा ने प्रशासन की लापरवाही के कारण अपनी जान दी है, सरकार करे आर्थिक मदद और दूसरी में खिलाफ हो करवाई, यदि संजना के परिवार को न्याय नहीं मिला तो कुशवाहा समाज आंदोलन प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।

इस अवसर पर देवी सिंह कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, इंजी. शालिग्राम कुशवाहा ( अध्यक्ष प्रगति संस्थान), जयराम कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा मित्र उत्थान समिति, पुरुषोत्तम कुशवाहा अध्यक्ष नवयुवक कुशवाहा समाज झांसी, आर डी फौजी अध्यक्ष कुश सैनिक संस्था झांसी, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष कुशवाहा समाज, पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा, किशोरी लाल कुशवाहा, मातादीन फौजी आर के फौजी लखन लाल फौजी, प्रदीप कुशवाहा, अमित कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा बाबूजी, कमलेश कुशवाहा (पिंकू भइया), चंदन कुशवाहा एडवोकेट, ज्ञानेश कुशवाहा, हरि कृष्णा कुशवाहा बड़ागांव, विशाल कुशवाहा चिरगांव, बृजेंद्र कुशवाहा लुधियाई, परशुराम कुशवाहा चिरगांव, राहुल कुशवाहा सभासद, एडवोकेट मुकेश मौर्य, एडवोकेट जितेंद्र सिंह, एडवोकेट शरद कुशवाहा, एडवोकेट अशोक कुशवाहा, एडवोकेट बाल कृष्ण कुशवाहा, एडवोकेट सुरेश कुशवाहा, एडवोकेट बाबूलाल कुशवाहा चिरगांव, पुत्तू सिंह कुशवाहा, रामकिशोर कुशवाहा, रमेश चंद्र कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा आचार्य जी, प्रकाश कुशवाहा कटेरा, एडवोकेट यशवंत कुशवाहा, मनोहर लाल कुशवाहा लहचूरा, नंदकिशोर, राकेश कुशवाहा बड़ागांव, नत्थू कुशवाहा कक्का, लाला कुशवाहा, एड. ललित कुमार कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, एडवोकेट देवराज कुशवाहा, एडवोकेट गिरजा शंकर कुशवाहा, लाल सिंह कुशवाहा, शिव कुमार कुशवाहा, साकेत कुशवाहा, प्रभु दयाल कुशवाहा, सुखलाल कटेरा, सूरज कुशवाहा समेत सैकड़ो की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे।