झांसी। 28 जून को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा झाँसी मंडल के मऊरानीपुर-टेहरका (नव दोहरीकृत) खंड में नव विद्युतिकृत (21 किलोमीटर) रेलखंड पर कर्षण वितरण का निरीक्षण किया गया | इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन खम्बे, OHE, TSS सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परख की गयी | सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख की गयी | समपार फाटक एवम् मेजर/माइनर ब्रिज से सम्बंधित सभी मापदंडों की संरक्षा दृष्टि से गहन परख की गयी |

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से CEDE एसएस मंगल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनीयर (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (पूर्व)आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे |