झांसी। जिले के बबीना थाना क्षेत्र में सिमरावारी में तीन दिन पूर्व मां से झगड़ा करके निकले 18 वर्षीय युवक संदिग्ध अवस्था लहू लुहान पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान होने पर उसे पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

जिले के बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल चौकी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में सिमरावारी आरा मशीन के पास एक युवक रक्त रंजित अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ले जाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। युवक के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे।

घायल का युवक वीरेन्द्र सिंह उर्फ करन पुत्र रामसिंह रायक्वार उर्म करीब 18 वर्ष है। वह जनपद झांसी में बबीना थानान्तर्गत बीएचईएल आरा मशीन मोहल्ले का रहने वाला है। वीरेन्द्र गिलास फैक्ट्री में काम करता है। उसकी दो बहने भी है जिनमें एक की शादी हुई है। इस वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी जिसमें वह फैल हो गया था।

छोटी बहन ने बताया कि भाई वीरेन्द्र एक लड़की से बातचीत होती थी। वह उससे मुलाकात भी करने जा रहा था। जिसको लेकर माता-पिता अक्सर उसकी डांट लगाते थे। कुछ दिन पहले मां ने डांटते हुए उसकी पिटाई लगा दी थी। जिसके बाद वह घर से भागकर मामा के घर पहुंच गया। वहां से जब आज घर आ वापस आ रहा था तभी रास्ते में किसी ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।

वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टता पता चला है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उक्त युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। उक्त युवक का अपनी बहन की सहेली से प्रेम प्रसंग चलता था। जिसको लेकर उसका घर में झगड़ा होता था। कई बार तो वह शादी करने के लिए अपने माता-पिता से कह चुका था। तीन दिन पूर्व वह शादी न कराने को लेकर मां से झगड़ा कर घर से चला गया था।

अज्ञात युवकों ने गला काटा

वीरसिंह की मां और पिता रामसिंह का कहना है कि बेटा अपने मामा के घर से लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात दो युवक आए और बेटे को पकड़कर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। वारदात के बाद दोनों युवक भाग गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाए।

गुस्से में खुद काटा गला

CO सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि जांच में सामने आया कि वीर सिंह एक लड़की से बातचीत करता था। वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन प्रेमिका की मां ने मना कर दिया और डांट दिया। इससे गुस्सा होकर उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया।