झांसी। लोक जनशक्ति पार्टी का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह और झांसी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार व जिला प्रभारी मोहम्मद अकरम को मनोनीत किए गए।
शिवाजी नगर स्थित एक स्कूल के आयोजित कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर गुलाब सिंह को प्रदेश अध्यक्ष और अशोक कुमार को मंडल अध्यक्ष, मोहम्मद अकरम को जिला प्रभारी बनाया गया है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का आज स्वागत सम्मान किया गया। अजीत सिंह ने बताया कि पार्टी का विस्तारीकरण शीघ्र किया जाया जाएगा। साथ ही जनहित की समस्याओं और मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान संजय दुबे, शेर सिंह, नन्ना पहलवान, काली चरण आदि उपस्थित रहे।