– आरपीएफ टीम ने दो कबाड़ियों को पकड़ कर चोरी की रेल सम्पत्ति की जब्त 

ग्वालियर । 23 जुलाई को को सुबह 04.15 बजे रे.सु.ब ग्वालियर पोस्ट टीम द्वारा दौराने रात्रि गुप्त निगरानी कि.मी. 1232/22-24 पर दो नफ़र रेल संपत्ति चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पिछले 2-3 महीनों में ग्वालियर-मुरैना के मध्य 02 IBH पर कॉपर केबल काट कर चुराईं हैं व कबाड़ी को बेचीं हैं तथा 07 स्थानों पर केबल/तार काटे/क्षतिग्रस्त किये हैं।

आरपीएफ टीम ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सभी 09 घटना स्थलों पर घटना स्थल शिनाख्ती करवाई गई व आरोपियों की निशानदेही पर नूराबाद स्थित कबाड़ी की दुकान से सिग्नल विभाग से संबंधित ग्वालियर पोस्ट पर पूर्व में दर्ज मु.अ.क्र. 11/24 अंतर्गत धारा 3 RP(UP) Act व मु.अ.क्र. 13/24 अंतर्गत धारा 3 RP(UP) Act से संबंधित पूर्ण चोरित रेलवे संपत्ति जब्त करते हुए रिसीवर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया।

रेल सम्पत्ति चोरी में लिप्त पकड़े गए आरोपियों के नाम अमन माहौर पुत्र विष्णु सिंह माहौर व देवेन्द्र माहौर उर्फ देवू पुत्र सोनू माहोर निवासी गणेश नगर, कोरी मोहल्ला, थाना नूराबाद, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) बताए गए हैं। जबकि चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी (रिसीवर) के नाम पप्पू खटीक पुत्र श्री रामचरण खटीक व रोहित खटीक पुत्र पप्पू खटीक, निवासी- आदर्श कॉलोनी, बानमोर थाने के पीछे, बानमोर, जिला मुरैना, (मध्य प्रदेश) हैं।

गिरफ्तार करने वाली रे.सु.ब टीम
1. निरीक्षक राजीव राणा DW/GWL
2. उ.नि S.S.ठाकुर GWL
3. उ.नि अजय कुमार रायरू
4. उ.नि R.S. राजावत GWL पोस्ट
5. HC विनय कुमार DW
6. CT शकील खान CPDT
7. CT रवि कुमार GWL
8. CT विजय शर्मा GWL
9. CT बीरम रायरू

आरोपी चोर अमन माहौर तथा देवेंद्र माहौर को निम्नलिखित सभी 09 मामलों से सम्बद्ध किया गया जबकि रिसीवर पप्पू खटीक व रोहित खटीक को ग्वालियर पोस्ट पर पहले से पंजीकृत मु.अ.क्र. 11/24 अंतर्गत धारा 3 RP(UP) Act व मु.अ.क्र. 13/24 अंतर्गत धारा 3 RP(UP) Act से सम्बद्ध किया गया तथा मामले में चोरित रेल सम्पत्ति की पूर्ण बरामदगी की गई।

*RPF/POST/GWL*

1. CR No. 11/2024 u/s 3 RP(UP) Dt. 17.06.2024

2. CR No. 929/2024 u/s 174 (C) Dt. 27.06.2024

3. CR No. 13/2024 u/s 3 RP (UP) Act Dt. 01.07.2024

*RPF/POST/MRA*

4. CR NO. 374/2024 धारा 174 (सी) रेलवे एक्ट दिनांक 04.07.2024

5. CR NO. 386/2024 धारा 174 (सी) रेलवे एक्ट दिनांक 06.07.2024

6. 408/2024 धारा 174 (सी) रेलवे एक्ट दिनांक 14.07.2024

*RPF/OP/RRU*

7. CR No. 993/2024 धारा 174 (सी) रेलवे एक्ट 06.07.2024

8. CR NO. 1024/2024 धारा 174 (सी) रेलवे एक्ट दिनांक 12.07.2024

9. CR No. 1047/2024 धारा 174 (सी) रेलवे एक्ट दिनांक 16.07.2024