– मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज की स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी
झांसी । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने संगठन के बुंदेलखंड अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ललितपुर, वीरेंद्र कुशवाहा महामंत्री की सहमति से संगठन के झांसी जिला अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुशवाहा को मनोनीत किया गया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष संपूर्ण जिले का भ्रमण करके जिला कमेटी का शीघ्र ही शीघ्र गठन कर घोषित करेंगे। जिलाध्यक्ष पद का कार्यकाल दो वर्ष का है।
इस दौरान महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल कुशवाहा ने बताया गया कि संपूर्ण जिले में मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा के संयुक्त तत्वाधान में झांसी के मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज के 100 वर्ष पूर्ण होने पर धूमधाम से स्वर्ण जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में लवकुश के मंदिर निर्माण कराए जाने के प्रयास जारी हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों को संख्या के हिसाब से भागीदारी देना चाहिए।
इस दौरान बुंदेलखंड अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, महामंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष परमानंद कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पूर्व महामंत्री घनश्याम कुशवाहा, महामंत्री लखनलाल कुशवाहा, पूर्व पार्षद राघवेंद्र कुशवाहा, पार्षद लखन कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, कपिल कुशवाहा, ज्ञानी कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा कोछाभांवर, श्रीराम कुशवाहा, गौरव कुशवाहा, यश कुशवाहा, पुरल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।