झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल के झाँसी-कानपुर रेल खंड के गढ़मऊ स्टेशन से पारीछा अप लाइन के मध्य 1145/1 पर स्थित 2*0.31 मीटर आकार के पुराने स्टोन स्लैब ब्रिज को आधुनिक आरसीसी बॉक्स (1.2x 1.5 मीटर) से सफलतापूर्वक प्रतिस्थापित किया गया।
इस कार्य के लिए 26 मई 2025 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 15.30 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया। निर्धारित समय से 35 मिनट पूर्व कार्य पूरा कर ब्लॉक को 14.55 बजे समाप्त कर दिया गया।
यह डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) फीडर रूट पर प्रतिस्थापित किया गया नौंवा ब्रिज है। इस महत्त्वपूर्ण कार्य से भारी मालगाड़ियों के संचालन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, जिससे रेलवे का संचालन और अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध होगा।