झांसी। 29 जुलाई को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा संरक्षित रेल संचालन एवं सतर्कता, सजगता, संरक्षा, जागरूकता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी को संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संरक्षा कि दृष्टि से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरुस्कृत कर्मी में वरिष्ठ ट्रेन मेनेजर (गुड्स) झाँसी श्री विकास माझी, लोको पायलट (गुड्स) झाँसी श्री कमलेश कुमार, उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री पियूष हयारण, सहायक लोको पायलट(झांसी) श्री मोहनीश किशोर, लोको पायलट गुड्स (झांसी) श्री मान सिंह मीना) तथा श्री ब्रिजेन्द्र पाल ट्रैक मैनटेनर-IV तिलौंची सम्मिलित रहे |

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर डी मौर्य, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरि मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (परिचालन) शिवम् श्रीवास्तव सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे । पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचरियों को वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी/झॉसी द्वारा भविष्य में इसी प्रकार से सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने को कहा I