झांसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पत्रकारों के संगठन झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों व गण मान्य नागरिकों ने उत्साह से भाग लेकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई।
बुधवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृव में पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा इलाईट चौराहे से झांसी के किला द्वार तक निकाली। तिरंगा यात्रा में भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई ओर झलकारी बाई के स्वरूप तिरंगा यात्रा को सुंदर बना रहे थे। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी संदीप सरावगी ने किया। इस यात्रा में पत्रकारों सहित चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी यूनियन भी शामिल रही। मार्ग में यात्रा का झांसी की जनता ने स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।
तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार महेश पटेरिया, सुल्तान आब्दी, दीपक त्रिपाठी, कुंदन सोलंकी, अनंजय नेपाली, आयुश साहू, एसएस शिवहरे, मुदित चिरवरिया, अतुल वर्मा, प्रमेंद्र सिंह, राहुल उपाध्याय, बृजेश साहू, पंकज रावत, राहुल कोस्टा, राहुल उपाध्याय, आकाश कुलश्रेष्ठ, रवि साहू, नवीन वर्मा, राजीव सक्सेना,विवेक राजौरिया, गौरव साहू, अमित रावत, रवि साहू, संतराम पेंटर, गौरव कुमार, शिवा पथरोल, यश स्टडी के संचालक यश कोस्टा, कर्मचारी नेता रहीश सिद्धकी, रितिका कोस्टा झांसी की रानी, खुशी कोस्टा भारत माता, मालती कोस्टा झलकारी बाई बनी, पत्रकार नईम खान, रोहित कुमार, पारस शर्मा, देवेंद्र कुमार, महेंद्र राज साहू, संजू गोशवामी, भारत कुश्लक्षेत, सहित सैंकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह से भरकर यात्रा को सफल बनाते दिखे।