झांसी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई । इस मौके पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का कार्य किया। उन्होनें साम्राज्यवाद और साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते हुये जीवन की कुर्बानी दी और सारी दुनिया को सद्भावना का संदेश दिया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र सक्सेना ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि देश में संचार क्रांति , पंचायती राज की परिकल्पना एवं सत्ता के विकेन्द्रीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिये सदैव याद किये जाएंगे।
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर नीता अग्रवाल, ,हरवंश लाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव, आशिया सिद्धीकी, जगमोहन मिश्रा, राजकुमार सेन, शफीक अहमद मुन्ना,अनिल रिछारिया, कमल जैन,हजरत खान, पूर्व पार्षद नूरउद्दीन, शैलेन्द वर्मा शीलू,अशोक कन्सौरिया, शाहरुख खान, प्रदीप गुर्जर,रिषभ दोसाज, रशीद मंसूरी, डा. वासुदेव, रोवेश खान, जाकिर खान, आदि मौजूद रहें।
संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और अंत में विनोद विलियम ने आभार व्यक्त किया ।