झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लॉइज संघ झांसी के मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह, मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल के समक्ष अहिल्या सिंह चौहान (वर्तमान में NCRMU की सहायक शाखा सचिव), दीपक कुमार कुशवाहा, अनिल कुमार आदि रेल कर्मचारियों ने NCRES की नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महिला विंग की मंडल सचिव आरती तमोरी, शाखा अध्यक्ष विक्रम सिंह, अविनाश शुक्ला, अमित,गौरव शेखावत, विजय पाठक आदि उपस्थित रहे।