Oplus_131072

झांसी। NCRMS के केन्द्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा को NCRWU का केन्द्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर झाँसी वर्कशॉप में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान NPS एवं UPS लाने के विरूद्ध कर्मचारियों ने वर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियन व फेडरेशन का विरोध किया एवं मान्यता के चुनाव जो कि 11 वर्ष बाद होना तय हुआ है, में कर्मचारी विरोधी नीतियों का समर्थन करने वाली यूनियन एवं फेडरेशन का बहिष्कार करने व OPS (पुरानी पेशन स्कीम) हेतु NCRMS एवं NCRWS के संयुक्त मतदान मे जाने का निर्णय लिया गया, इसमें NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय बधू एवं पदाधिकारियो का समर्थन प्राप्त है, जो कि एक राष्ट्रीय स्तर पर NPS के विरूद्ध मुहिम चला रहे हैं। केन्द्रीय अध्यक्ष श्री आर० डी० शर्मा सहित सभी पदाधिकारियो ने NPS के सभी कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुये पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की।

झांसी वर्कशॉप शाखा का गठन

केन्द्रीय अध्यक्ष आर० डी० शर्मा द्वारा वर्कशॉप शाखा का गठन किया गया जिसमे शाखा अध्यक्ष माधव सिंह यादव, शाखा सचिव अनिरुद्ध सिंह, उपाध्यक्ष पंकज पांडे, प्रदीप शुक्ला, सुमन्त प्रजापति व संयुक्त शाखा मंत्री के पद पर सचेन्द्र (वरिष्ठ खण्ड अभियन्ता) को नामित किया गया, सहायक महामंत्री आशीष सागर, मनमोहन सिंह, विनय बहादुर व संगठन मंत्री धर्मेन्द्र कुमार को नामित किया गया। इसी के साथ शाखा परिषद मे 25 सदस्य के नाम नामित किय गये इसमें हार्दिक यादव, वीरेन्द्र यादव, बृजभूषण शाक्या, धनराज मीना, विवेक यादव, भरत कंसौरिया, अजय राजपूत, कुलदीप, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार पाल, राजेन्द्र कुमार विक्रम, संजय सिंह, रामप्रताप, नरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, मनीष सिंह, संतोष यादव, नीरज निनौरिया, राजेश कुमार साहू, हरीकांत पाल, योग्रेन्द्र कुमार राही, भावेश सिंह सिकोरिया, निखिल श्रीवास्तव, संजीव सिंह तौमर, के०के० निरजन, परवेज अहमद, मो० नियाज आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि केन्द्रीय अध्यक्ष आर०डी० शर्मा जो कि पूर्व में (2013) NCRES के सहायक महामंत्री व झाँसी मण्डल के मण्डल मंत्री एवं नेशनल फेडरेशन ऑल इंडियन रेल्वे मेन कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2013 को हुये मान्यता के चुनाव में उनके द्वारा एवं सभी पदाधिकारियों के प्रयास के चलते बहुमत (लगभग 57%) हासिल किया गया था।