बलवंत नगर से झांसी तक के सफ़र का गवाह सैकड़ों साल पुराना बरगद धराशाई

0
73

झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्राचीन पानी वाली धर्मशाला, लोकमान्य तिलक स्कूल के पास शुक्रवार को बलवंत नगर से झांसी तक के सफ़र का गवाह, सैकड़ों वर्ष की यादों को संजोए विशाल बरगद की शाखाएं अचानक धराशायी हो गयीं तो अफरातफरी मच गई। शाखाएं गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा, किंतु नगर निगम की टीम ने पहुंच कर शाखाओं को एकत्र कर एक तरफ़ रख रास्ते को क्लियर कर दिया।

शाखाएं गिरने से विद्युत लाइनें भी प्रभावित हो गई थीं। इस घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाखाओं के गिरने से वहां रखी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरगद का यह पेड़ सैंकड़ों वर्ष पुराना है। यह पेड़ मौसम की मार के चलते कुछ वर्ष से जर्जर हालत में था। आज मौसम में आए बदलाव के चलते इसकी शाखाएं भरभरा कर गिर गईं। पानी वाली धर्मशाला के गिर्द ऐसे और भी पेड़ हैं जो सैंकड़ों वर्ष पुराने हैं। इनमें यह बरगद जर्जर हो चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here