मिशन कम्पाउन्ड में चोरों ने तीन दुकानों की शटर टेड़ी कर नगदी व सामान उड़ाया

0
115
Oplus_16908288

सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई चोरों की करतूत 

झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत सीपी मिशन कम्पाउन्ड में शातिर चोरों ने शुक्रवार तड़के तीन दुकानों के शटर टेड़ी कर नकदी व सामान पर हाथ साफ़ किया और एक अन्य दुकान में चोरी का प्रयास किया। चोरों की कारगुजारी सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। वीडियो फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह मिशन कम्पाउन्ड में विधि सुपर मार्केट के संचालक जब प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो एक शटर के नीचे ईंट लगी देख कर घबरा गये। उन्होंने दूसरी शटर का ताला खोलकर देखा तो चोरी का पता चला। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो तड़के तीन बजे दो युवक दिखाई दिये। उनमें एक युवक चौकसी करता रहा जबकि दूसरे ने मोटे से सरिया से शटर को एक तरफ़ से उठा कर ईंटे फंसा कर अंदर प्रवेश लायक जगह बनाई।

इसके बाद युवक रेग कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गया। अंदर रेक आदि की तलाशी लेकर नगदी व विविध प्रकार का सामान चोरी किया और बाहर निकला। इसके बाद वह अपने साथी के साथ आराम से चला गया। संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मी के पहुंचने पर वहां पहुंचे पंकज बिरथरे व नवीन कुशवाहा ने भी अपनी अपनी दुकानों में चोरी की जानकारी दी।

विधि सुपर मार्केट से कुछ दूर पंकज बिरथरे की बालाजी मेडिकल स्टोर नाम से दुकान है। इस दुकान का भी शटर टेड़ा कर चोर अंदर घुसे और रेक की तलाशी लेकर नगदी उड़ा ले गए। इसी प्रकार विधि सुपर मार्केट के दुसरी तरफ कुछ दूर स्थित नवीन कुशवाहा की कास्मेटिक स्टोर का भी शटर टेड़ा कर चोर नगदी उड़ा ले गए। इसके अलावा एक अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया।

पुलिस कर्मी ने घटनास्थलों की जांच पड़ताल कर संचालकों से चोरी गए माल की जानकारी की और सीसीटीवी फुटेज ले कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तीनों चोरियां तड़के तीन बजे के आसपास हुई हैं। जिस तरह से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उससे स्पष्ट है कि चोरों ने रैकी कर रखी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here