झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन के महामंत्री आर डी यादव की उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधक महोदय से हुई वार्ता उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर मध्य रेल के इलाहाबादए झांसी एवं आगरा तीनों मंडलों में मान्यता के चुनावों तक यूनियन के पदाधिकारियों के स्थानान्तरण नहीं किया जायेंगे और जो ऐसे मामले हैं वो वापस लिये जायेंगे। मंडल मंत्री आर एन यादव ने आज मंडल कार्यालय में हुई एक बैठक में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एके मिश्रा की कार्यशैली एवं दूरदर्शिता के चलते झांसी मंडलमें इस प्रकार का कोई गतिरोध आया ही नहीं था।