जीएम ने 10 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार

प्रयागराज । नवम्बर माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 10 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कृत कर्मचारियों में झांसी मंडल से राजेश कुमार मीना, कांटेवाला/रायरू/ झांसी मण्डल तथा अनिल परिहार, कान्सटेबल/ग्वालियर/झांसी मण्डल कर्मचारियों को 2000/- नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विशेष संरक्षा पुरस्कार के रूप में अनिल परिहार कान्सटेबल आरपीएफ/ ग्वालियर/ झांसी मण्डल को माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के लिए 3000/- एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
श्री परिहार, कान्सटेबल/ ग्वालियर/ झाँसी मण्डल की 29.09.24 को 16:00 से 24:00 बजे की ड्यूटी के दौरान ग्वालियर स्टेशन पर आगरा छोर की तरफ 21:41 बजे प्लेटफार्म 01 पर गाड़ी सं0 22182 (गोडवाना एक्सप्रेस) आयी। इस गाड़ी के 21:43 बजे गन्तव्य के लिए रवाना होते ही एक महिला यात्री, गाड़ी के जनरल कोच से उतरने  का प्रयास करते समय गिर गयी और गाड़ी व प्लेटफार्म के बीच जाने लगी। यह देखकर इन्होंने तत्परता से उक्त महिला यात्री को पकड़कर प्लेटफार्म की तरफ खींच कर उसकी जान बचायी। इनकी सतर्कता एवं सजगता से एक महिला यात्री को बचाया जा सका
इस प्रकार इनकी सजगता से कार्य करने के कारण एक संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका।