कार्यशाला में “She-Box” पोर्टल का उपयोग बताया
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल द्वारा Prevention of Sexual Harassment at Workplace सप्ताह – 2024 के तहत 9 और 10 दिसंबर को विभिन्न कार्यस्थलों पर sensitization वर्कशॉप के साथ-साथ अन्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी कड़ी में 9 दिसंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मंडल चिकित्सालय और स्टेशन परिसर में यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु पोस्टर्स का प्रदर्शन किया गया, जिसमें माध्यम से संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इसके अलावा, 10 दिसंबर को स्टेशन निदेशक, वी.जी.एल.जे., झांसी सुश्री सीमा तिवारी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों, स्टेशन पर तैनात RPF कर्मियों और अन्य महिला स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान, आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष सुश्री रश्मि गौतम (Sr. DSTE/BL/JHS) ने महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने “She-Box” पोर्टल के उपयोग के बारे में भी जागरूकता फैलाई, जिससे महिलाएं अपने कार्यस्थल पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कर सकती हैं।
इस कार्यक्रम का संचालन आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष सुश्री रश्मि गौतम और सदस्य सुश्री सीमा तिवारी (स्टेशन निदेशक, वी.जी.एल.झाँसी) के मार्गदर्शन में किया गया। बताया गया कि झांसी मंडल इस पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित कार्यस्थल के निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध है।










